अब रोज तिरंगा देखकर खुद पर करें गर्व, दून में यहां लगा सौ फीट ऊंचा तिरंगा…

April 16, 2019 | samvaad365

गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस पर जब किसी मंच पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है तो हम गौरवान्वित महसूस करते हैं। तीन रंगों के समावेश में बना तिरंगा हर भारतीय की शान है। अब देहरादून में भी आपको ऐसा ही गर्व महसूस होगा जब भी आप देहरादून रेलवे स्टेशन की तरफ जाएंगे। जी हां आप सही सोच रहे हैं देहरादून रेलवे स्टेशन के बाहर एक 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहरा रहा है, हल्की हवा के वेग से जब ये तिरंगा हवा में लहराता है तो देखने वाला बस तिरंगे को एकटक नजर लगाए देखता ही चला जाता है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही रेलवे बोर्ड ने देश के सभी ‘ए’ श्रेणी के स्टेशनों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने का फैसला किया था। इस पहल के तहत मुरादाबाद मंडल के तीन रेलवे स्टेशनों पर सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाना था। इन रेलवे स्टेशनों में बरेली, हरिद्वार और देहरादून रेलवे स्टेशन शामिल है। राजधानी के उत्तर रेलवे स्टेशन के बाहर तिरंगा फहराने का काम लगभग 45 दिनों में पूरा किया गया। वहीं हरिद्वार रेलवे स्टेशन के बाहर भी 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहरा रहा है। रेलवे बोर्ड की ये पहल वाकई सराहनीय है। इस शानदार काम के लिए संवाद 365 रेलवे बोर्ड को बधाई देता है।

यह खबर भी पढ़ें- चारधाम ऑल वेदर रोड पर सुरंग बनाने की तैयारी, दूर होंगी ये समस्याएं…

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून: छात्रों ने किया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग

देहरादून/काजल

36884

You may also like