पहाड़ की बेटी जीता दिल, मिला उत्तराखंड का सबसे बड़ा महिला सम्मान

August 13, 2019 | samvaad365

रुद्रप्रयाग: ‘बेटियां किसी से कम नहीं होती है’ एक बार फिर ये बात सच कर दिखाई है उत्तराखंड की बेटी नूतन वशिष्ठ ने। नूतन वशिष्ठ रुद्रप्रयाग की रहने वाली है। नूतन रुद्रप्रयाग के दूरस्थ गांव गुनाउं की रहने वाली हैं। वो एक पर्वतारोही हैं और प्रदेश में पर्वतारोहण को नई ऊंचाईयां देने में उनका संघर्ष जारी है। नूतन उस वक्त चर्चा में आईं जब उन्होंने साल 2017 में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया था। अब हाल ही में नूतन को उत्तराखंड के सबसे बड़े महिला सम्मान यानी तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। दून में हुए एक कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी मौर्य और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य़ ने रुद्रप्रयाग की नूतन को तीलू रौतेली पुरस्कार देकर सम्मानित किया था। आपको बता दें कि नूतन त्रिशूल और कंचनजंघा समेत 7 अन्य चोटियों पर फतह हासिल कर चुकी हैं। उनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। खुद पीएम नरेंद्र मोदी भी पहाड़ की इस बेटी की तारीफ करते हुए उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। अब नूतन को प्रदेश का सबसे बड़ा महिला सम्मान तीलू रौतेली पुरस्कार मिला है, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। संवाद365 नूतन को मिली इस कामयाबी के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं देता है।

यह खबर भी पढ़ें-करोड़ों की ठगी कर कंपनी संचालक हुए फरार

संवाद365/काजल

40285

You may also like