पंचायती राज विभाभ ने दी मुख्यमंत्री राहत कोष में कोविड-19 हेतु 01 करोड़ 51 लाख की धनराशि

May 11, 2021 | samvaad365

मंगलवार को बीजापुर सेफ हाउस में पंचायती राज विभाग की ओर से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री राहत कोष में कोविड-19 हेतु 01 करोड़ 51 लाख की धनराशि चेक के माध्यम सौंपी गई। मुख्यमंत्री द्वारा पंचायती राज विभाग के इस पहल की सराहना की गई। सचिव पंचायती राज हरीश चंद्र सेमवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु प्रदेश की सभी 13 जिला पंचायतों ने अपनी निधि से एक करोड़ रुपए की धनराशि एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने अपने वेतन से 51 लाख यानी कि कुल एक करोड़ 51 लाख रुपए  मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सौंपे गए।

संवाद365 ,डेस्क

यह भी पढ़े-टिहरी :सहायक अध्यापक धीरजमणि नैथानी का रविवार को कोरोना संक्रमण के चलते आकस्मिक निधन

 

61381

You may also like