लोगों को खूब भा रहा है प्रीतम भरतवाण का नया गीत हिट बसंती

July 5, 2020 | samvaad365

पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण का नया गीत हिट बसंती रिलीज होने के बाद लोगों को खूब भा रहा है।  अब तक सोशल मीडिया पर इस गीत को बड़ी संख्या में लोगों द्वारा देखा और शेयर किया जा चुका है। यह गीत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस गीत में उत्तराखंड के गांवो की प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरती शानदार तरीके से दिखाई गई है।

प्रीतम के इस गीत को हिमाद्री फिल्मस प्रोडक्शन के बैनर तले यूटूब पर रिलीज किया गया है। रिलीज होने के बाद से ही गीत हिट हो चुका है। इस गीत में संगीत और गीत प्रीतम भरतवाण का है। वहीं वीडियो निर्देशन/कोरियोग्राफर/सेंडी गुंसाई, कैमरा निर्देशन देवेन्द्र नेगी, एडिटिंग देवेन्द्र नेगी व नवी बर्थवाल, कलर ग्रेडिंग नवी वर्थवाल, संगीत संचालन सागर शर्मा, प्रबधन अकिंता चौहान, सहयोग सोनू वर्मा ने किया है। इस गीत में मुख्य कलाकार शैलेन्द्र पटवल व मिनी उनियाल हैं, वही गीत के निर्मात्री नीलिमा मिश्रा व सह निमात्रा.प्रकाश मिश्रा हैं.

(संवाद 365/डेस्क)

 

यह खबर भी पढ़ें-कुख्यात अपराधी विकास दुबे की तलाश जारी, लेकिन कोई सुराग नहीं

51501

You may also like