जॉर्डन में जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में पिथौरागढ़ की महिला मुक्केबाज निवेदिता कार्की ने स्वर्ण पदक जीता

March 15, 2022 | samvaad365

27 फरवरी से 15 मार्च, 2022 तक जॉर्डन में आयोजित की जा रही ए0एस0बी0सी0 एशियन यूथ एवं जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में भारतवर्ष का प्रतिनिधित्व कर रही जनपद पिथौरागढ़ की निवासी निवेदिता कार्की ने शानदार खेल का प्रर्दशन कर प्रतियोगिता के 48 किग्रा0 भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में उज्बेकिस्तान की सैदाकोन रखमोनोवा को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पिछले साल भी निवेदिता कार्की ने एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया था।

निवेदिता कार्की ने बॉक्सिंग खेल की बारीकिंया देवसिंह मैदान में प्रकाश जंग थापा से सीखीं थी। उसके उपरान्त आवासीय बालिका बॉक्सिंग क्रीड़ा छात्रावास पिथौरागढ़ की छात्रा रही है और सुनीता मेहता से प्रशिक्षण प्राप्त करती थीं। छात्रावास में प्रशिक्षण के दौरान इनका चयन गत वर्ष खेलो इण्डिया स्कीम के अन्तर्गत नेशनल एकेडमी रोहतक(हरियाणा) में हुआ है। निवेदिता कार्की ने इससे पहले 30 जनवरी, 2020 से 3 फरवरी, 2020 तक स्वीडन में आयोजित गोल्डन गर्ल अर्न्तराष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक तथा 17 से 31 अगस्त 2021 तक दुबई में आयोजित जूनियर एवं यूथ बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में रजत पदक प्राप्त कर देश/राज्य/जनपद का नाम गौरवान्वित किया था। निवेदिता कार्की वर्तमान में खेलो इण्डिया नेशनल एकेडमी रोहतक में भाष्कर चन्द्र भट्ट से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

 

उक्त उपलब्धि पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी  अनुराधा पॉल, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, एशियन मेडिलिस्ट डॉ0 धमेन्द्र प्रकाश भट्ट, भारतीय यूथ एलिट महिला  बॉक्सिंग टीम के मुख्य प्रशिक्षक भाष्कर चन्द्र भट्ट, उत्तराखण्ड  बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अजय सिंह एवं आजीवन अध्यक्ष निर्वाण मुखर्जी, उत्तराखण्ड बॉक्सिंग संघ के सचिव गोपाल खोलिया, उत्तराखण्ड बॉक्सिंग संघ के संयुक्त सचिव बहादुर सिंह बोहरा, कै0 हरि सिंह थापा, जिला मुक्केबाजी एशोसिएशन पिथौरागढ के संरक्षक प्रकाश जोशी, अध्यक्ष कमल कुमार पुनेड़ा व सचिव एडवोकेट अजय राठौर,अर्जुन अवार्डी हरि दत्त कापड़ी,प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी भुवन चन्द्र पन्त,उप क्रीड़ाधिकारी  प्रताप सिंह,अन्तर्राष्ट्रीय बॉक्सर कै0 देवी चन्द,अन्तर्राष्ट्रीय व्हीलचियर क्रिकेटर राजेन्द्र सिंह धामी, अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक जर्नादन सिंह वल्दिया, अन्तर्राष्ट्रीय बॉक्सर कमला बिष्ट, बिजेन्द्र मल्ल,  जगत सिंह महरा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी,  प्रकाश जंग थापा, सुनीता मेहता रावत, कै0 हरि सिंह थापा जिला मुक्केबाजी एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों, खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों ने बधाई दी है।

संवाद365,डेस्क

73274

You may also like