पिथौरागढ़ : भारत रत्न पंडित गोबिन्द बल्लभ पन्त की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

September 10, 2021 | samvaad365

भारत रत्न पंडित गोबिन्द बल्लभ पन्त के जन्म दिवस के अवसर पर प्रातः 7.00 बजे 18 वर्ष से 65 वर्ष तक की आयु के पुरूष वर्ग की क्रासकन्ट्री दौड़ का आयोजन स्पोर्टस स्टेडियम, पिथौरागढ़ में किया गया ,साथ ही विगत दिनों दुबई में आयोजित एशियन बॉंक्सिंग चैम्पियनशीप में स्वर्ण पदक विजेता कु0 निकीता चन्द एवं रजत पदक विजेता कु0 निवेदिता कार्की को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सभी सरकारी, अर्द्वसरकारी कार्यालयों में पंत की मूर्ति/छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया।भारत रत्न पं0गोबिन्द बल्लभ पंत  की जयन्ती के कार्यक्रम सादगी पूर्वक जिले के सभी तहसील एवं विकास खण्ड स्तर पर भी आयोजित कर उन्हें याद किया गया।

यह भी पढ़ें-हरिद्वार : मूषक को वैक्सीन लगाते दिखे गणपति ,वैक्सीनेशन थीम से मनाई गणेश चतुर्थी

जिला मुख्यालय में मुख्य कार्यक्रम घंटाकरण स्थित पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की मूर्ति स्थल पर आयोजित किए गए जिसमें सर्व प्रथम पंत जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हए याद किया गया । इस अवसर पर माननीय विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत ने पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए इन महान व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा देश की आजादी में अपना पूर्ण सहयोग के साथ ही आजाद भारत में भी अनेक कार्य देश के विकास के लिए किए गए,जिस हेतु आज भी पूरा देश उन्हें याद कर रहा है।इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत को याद करते हुए उन महान व्यक्तित्व के द्वारा देश की आजादी एवं विकास के लिए किए गए महान कार्यों के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि हम उनके पद चिह्नों पर चलकर अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए प्रशासनिक सेवा में पूर्ण, पारदर्शिता, बिना किसी भेदभाव के, नियमों के अनुरूप, निष्पक्षता से कार्य करते हुए देश,प्रदेश एवं जिले को आगे बढ़ाएं। यही एक सच्ची श्रद्धांजलि इन महान व्यक्तित्व को होगी।

यह भी पढ़ें-अयोध्या : दिव्यांग सपा नेता ने सस्ते दाम पर गैस सिलेंडर बेंचकर सरकार को दिखाया आईना

इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका राजेन्द्र रावत ने अपने संबोधन में स्व. पंत को याद करते हुए कहा कि देश,प्रदेश विशेष रूप से कुमाऊं क्षेत्र के लिए किए गए उनके उल्लेखनीय कार्यों को हमेशा ही याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए एक गौरव की बात है कि उन्होंने कुमाऊं क्षेत्र में जन्म लेकर देश की आजादी एवं विकास के लिए कार्य किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक मनोज सामंत ने पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी के जीवन वृत्त पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि पंत द्वार विभिन्न पदों पर रहते हुए अनेक महत्वपूर्ण कार्य देश एवं जनहित में किए गए,उन्होंने जमींदारी प्रथा को खत्म कराया जिससे आज देश का किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है।

यह भी पढ़ें-अब कान्हा की नगरी में हो सकेंगे महादेव धाम, राधा कृष्ण धाम, और शनिदेव धाम के दर्शन, चारों धाम के डिजाइन का हुआ अनावरण

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि आज हम पंडित गोविन्द बल्लभ पंत  की 134 वीं जन्म शताब्दी मना रहे हैं उससे यह प्रतीत होता है कि वह एक महान व्यक्ति थे जिस कारण हम आज भी उन्हें याद कर रहे हैं। उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया तभी हम उन्हें याद कर रहे हैं,  जोशी ने कहा कि स्व. पंत  ने जो कार्य देश और समाज के हित में किए गए, हम सभी उनके कार्यों आदर्शों को आत्मसात कर उनके पद चिह्नों पर चलते हुए कार्य करें। इस अवसर पर पंत फाउंडेशन के संयोजक महेन्द्र लुंठी ने भी अपने संबोधन में पंडित गोविन्द बल्लभ पंत को याद करते हुए उनके जीवन संघर्षों के बारे में अवगत कराया गया। इस अवसर पर पंत फाउंडेशन की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्र के 50 ऐसे व्यक्ति जिनके द्वारा लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु कार्य किया जा रहा है, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर  उन्हें  सम्मानित किया गया।पंडित गोविन्द बल्लभ पंत को याद करते हुए देश के लिए किए गए उनके त्याग,बलिदान व समाजहित के कार्यों के बारे में प्रकाश डाला।

यह भी पढे़ें-बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्य वन संरक्षक पश्चिमी व्रत को सौंपा ज्ञापन

संवाद365,मनोज चंद

66066

You may also like