पिथौरागढ़: कैलाश मानसरोवर यात्रियों से करवाया गया पौधरोपण, एक दीया शहीद के नाम मुहिम से भी जोड़ा गया

July 13, 2022 | samvaad365

पिथौरागढ़ जिले से होकर जाने वाली आदि कैलाश यात्रा पिछले,2 वर्षों से कोरोना के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा नही हो पाई वहीं इस बार आदि कैलाश यात्रा में कुमाऊँ मंडल विकास निगम द्वारा प्राइवेट एजेंसी की माध्यम से चलाई गई।

कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी द्वारा पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में आने वाले सभी दलों का अपने कर्मचारियों के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया। प्रत्येक यात्री दल को शहीद स्मारक स्थल में एक दिया शहीदों के नाम के तहत दीप जलाकर नमन कार्यक्रम से भी जोड़ा गया। वहीं प्रत्येक यात्री दल से पर्यटक आवास गृह परिसर स्थित मानसरोवर वाटिका में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधे लगवाए गए ।प्रत्येक यात्री दल को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ रजिस्टर भरवा कर शपथ दिलाई गई कि वे वहीं उच्च हिमालई क्षेत्र में प्लास्टिक पॉलीथिन सहित ऐसे कारकों का प्रयोग नहीं करेंगे जिससे पर्यावरण प्रदूषित होता हो।

प्रत्येक यात्री दल को पौधे दिए गए जिन्हें यात्रियों ने कालापानी मंदिर परिसर में भारत तिब्बत सीमा पुलिस की कालापानी चौकी के जवानों के साथ मिलकर लगवाया ।100 से ज्यादा पौधे कालापानी मंदिर परिसर में यात्रियों के माध्यम से लगवाए। उनका उद्देश्य उच्च हिमालई क्षेत्र में पौधे लगाकर ऑक्सीजन की कमी दूर करना है। उनकी यह मुहिम जारी रहेगी ।उन्होंने यात्रियों का आभार प्रकट किया जिन्होंने पौधारोपण भी किया और उच्च हिमालय क्षेत्र से कूड़ा करकट इकठ्ठा करते हुए धारचूला लाए साथ ही यात्रियों ने यह भी शपथ ली है कि वह यात्रा पूरी करने के उपरांत अपने घर जाकर एक पौधा अवश्य लगाएंगे तभी उनकी यात्रा सफल मानी जाएगी।

गुरुरानी ने इस कार्य के लिए निगम के सभी कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। गुरुरानी ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि हिमालई क्षेत्र में कोई गंदगी ना हो यात्री प्रकृति का आनंद उठाएं। कहा कि 31 मई 2022 से प्रारंभ इस यात्रा में अभी तक 17 यात्री दल में 555 यात्री गए जिनमें (242 महिलाएं ) (313 पुरुष) कुल555 यात्री शामिल हैं। 2 यात्रियों का यात्रा अवधि में निधन हो गया। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि अभी कुमाऊं में निगम के कर्मचारी हरेला पर्व तक प्रत्येक दिन पौधारोपण कर रहे हैं। यात्रा के सफल संचालन के लिए निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर महाप्रबंधक व प्रत्येक कैंप के प्रबंधक व समस्त स्टाफ का आभार प्रकट करते हुए बधाई दी है।

संवाद 365, मनोज चंद

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़: नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए साईकिल यात्रा, डीएम ने किया साईकिलिस्ट युवाओं को रवाना

78377

You may also like