पिथौरागढ़ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 25-25 हजार के दो ईनामी आरोपी किए गिरफ्तार

November 5, 2022 | samvaad365

पिथौरागढ़- होशियार सिंह निवासी कुमोड़ द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी कि प्रकाश उपाध्याय द्वारा द रॉयल पैंथर कम्पनी में पैसे लगाकर अधिक लाभ देने की बात बोलकर उनसे लगभग 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 420/506/ 120B भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया । अभियुक्त प्रकाश उपाध्याय को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया है। उक्त मुकदमे में दो और अभियुक्त क्रमशः 1- भूपेश पुनेठा पुत्र धीरेन्द्र पुनेठा निवासी सिलपाटा, पिथौरागढ़, 2- दिगम्बर पुनेठा पुत्र केवलानन्द पुनेठा निवासी उपरोक्त प्रकाश में आए।

पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक महेश चंद्र जोशी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन परवेज अली के पर्यवेक्षण में कोतवाली पिथौरागढ़ व एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा साइबर/ सर्विलांस सैल की मदद से अभियुक्तों की लोकेशन पता करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार किए गए। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली, नोएडा, हापुड़, हरिद्वार आदि कई जगहों पर ठिकाने बदल रहे थे। दिनांक 04-11-2022 को साइबर/ सर्विलांस की मदद से दोनो *अभियुक्तों भूपेश पुनेठा व दिगम्बर पुनेठा उपरोक्त को लशघर रोड पिथौरागढ़ से गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध अलग-अलग मामलों में लगभग 1 करोड़ रूपयों से अधिक की धोखाधड़ी के मुकदमे पंजीकृत हैं तथा दोनों अभियुक्तों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.

(संवाद 365, मनोज चंद)

यह भी पढ़ें :  बेरीनाग- चार दिवसीय बेरीनाग महोत्सव का हुआ समापन

82822

You may also like