पिथौरागढ़- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पैतृक गांव में जल संकट

September 13, 2022 | samvaad365

मुख्यमंत्री के पैतृक गांव बार्मो में जल संकट गहराया हुआ है। लोगों को पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। परेशान ग्रामीणों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुँच कर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया.

ग्रामीणों ने बताया की 2014 में जलनिगम द्वारा क्षेत्र के लिए पेयजल लाइन शुरू की थी। जिसमे 60 लाख रुपए भी खर्च किए गए। उसके बाद भी पानी की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। उसके बाद 2019 में भी जल सस्थान द्वारा 4 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई लेकिन उसके बाद भी पाइपों को पानी की टंकी से नहीं जोड़ा जा सका। ग्रामीणों ने वर्तमान ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया है कि उसके द्वारा पुरानी योजना में लगे पाइपों को उखाड़कर हर घर नल हर घर जल योजना में लगाया जा रहा है। जिससे पूर्व में हुए सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले को जांच की मांग कर शीघ्र जलसंकट से निजात दिलाने की मांग की है.

(संवाद 365, मनोज चंद)

ये भी पढ़ें : कोटद्वार- तीन दिन से लापता चल रहे तीन किशोरों के शव और स्कूटी बरामद

81195

You may also like