मुख्यमंत्री 10,000 फीट की ऊंचाई पर यहां फहराएंगे 100 फीट ऊंचा तिरंगा

August 4, 2022 | samvaad365

पिथौरागढ़ : सीएम धामी चीन नेपाल सीमा के करीब भारत के अंतिम गुंजी में 100 फीट की उंचाई पर तिरंगा फहराएंगे इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस पर गुंजी में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया है।

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिले के पर्यटन स्थलों पर 100 फिट ऊंचे झंडे लहराने के लिए स्थल विकसित किए जा रहे हैं। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के चंडाक रोड स्थित वरदानी मंदिर के समीप झंडा लगाया जा चुका है। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ाव गुंजी में भी 100 फिट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाए जाने की स्वीकृति मिली थी।

जिलाधिकारी ने कहा कि गुंजी में 100 फिट ऊंचे झंडे के लिए स्थल विकास के साथ ही पोल लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिस पर करीब 45 लाख खर्च हुए हैं। आगामी 15 अगस्त को यहां झंडा फहराया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला प्रशासन की ओर से आमंत्रण भेजा गया है। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि कैलास मानसरोवर यात्रा का अंतिम पड़ाव गुंजी गांव नेपाल आचीन सीमा से लगा हुआ है। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 150 किलोमीटर दूर स्थिति गुंजी त्रिकोणीय अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बसा हुआ है। कैलास मानसरोवर यात्रा के इस अहम पड़ाव पर यात्रियों के स्वास्थ की जांच की जाती है।

संवाद 365

ये भी पढ़ें : एक बार फिर विवादों में देहरादून का मैक्स अस्पताल, मरीज के गहने हो गए चोरी, मुकदमा दर्ज

79483

You may also like