प्रदेश में एम्बुलेंस व्यवस्था चरमराई, जानिए क्या है समस्याएं…

April 23, 2019 | samvaad365

देहरादून: उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस और खुशियों की सवारी सेवाएं पूरी तरह से गड़बड़ा रखी है। राज्य सरकार द्वारा चाहें कितना 108 सेवाओं को जीवन दायनी बताया जाए लेकिन हकीकत कुछ ओर ही है। कई समय से राज्य के कई क्षेत्रों से खुशियों की सवारी की शिकायतें सामने आई हैं। लगभग प्रदेश में 108 एम्बुलेंस सेवाएं फिलहाल खस्ता हालात में दिखाई दे रही है। जिससे आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बात दें कि 108 एम्बुलेंस सेवा को संचालित करने वाली जीवीके ईएमआरआई कंपनी का 30 अप्रैल को करार खत्म होने वाला है। जिसके बाद एम्बुलेंस सेवा का संचालन कैम्प कम्पनी द्वारा किया जाएगा। वहीं दून अस्पताल में इमरजेंसी में मरीजों को पहुंचाने वाली एम्बुलेंस सेवाएं कम हो गई हैं। जहाँ लगातार दून अस्पताल में 108 एम्बुलेंस आती जाती रहती थी वहीं अब डीजल के अभाव के कारण एम्बुलेंसों के पहिये जाम हो गए हैं। हकीकत तो ये है की कंपनी के पास तेल भराने तक का बजट नहीं है।

बता दें कि प्रशासन द्वारा जीवीके ईएमआरआई कंपनी को मार्च अप्रैल का बजट अभी तक नहीं दिया गया है। साथ ही कर्मचारियों को 2 महीने से सैलरी भी नही मिली है। जिससे कर्मचारियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।साथ ही कर्मचारियों को अपने रोजगार की भी चिंता सता रही है। वहीं कर्मचारियों द्वारा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी इस सिलसिले में बात की गई है जिसके बाद उन्हें आश्वासन ही मिला है जिसमें मंगलवार को प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी।

वहीं देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के गुप्ता का कहना है की डिस्ट्रिक हेडक्वाटर में 108 के नोडल अफसर द्वारा सूचित किया गया है कि एम्बुलेंसों की स्थिति ठीक है, वह सही तरीके से कार्य कर रही है अभी तक कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कर्मचारियों की मांगो के संदर्भ में कहा कि कर्मचारियों को यथावत बहाली पर रखा जाए और साथ ही वर्तमान वेतनमान पर रखा जाए। कर्मचारियों के संदर्भ में प्रशासन को सूचित किया गया है। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि अगर सरकार द्वारा 23 अप्रैल तक कर्मचारियों को कंपनी कैम्प में शामिल नहीं किया जाता तो 24 अप्रैल को सभी कर्मचारियों द्वारा सचिवालय कूच किया जाएगा इतने में भी सरकार नहीं मानी तो प्रदेश भर में धरना दिया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें- फूलों की घाटी में स्वागत है आपका, ये है खासियत…

यह भी पढ़े –चारधाम यात्रियों को भारी बर्फबारी से आ सकती है मुश्किलें, ये है प्रशासन की तैयारी…

देहरादून/कुलदीप
37033

You may also like