बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ऋषिकेश महापौर ने किया पुष्पगुच्छ देकर स्वागत व अभिनंदन

December 26, 2021 | samvaad365

ऋषिकेश- मिशन 2022 के लिए जीत का मंत्र देने पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का शीर्ष नेतृत्व सहित ऋषिकेश नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने स्वागत व अभिनंदन किया। रविवार को अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड की देवभूमि पहुंचे । जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व सहित ऋषिकेश नगर निगम महापौर ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया। महापौर ममगाई ने बताया कि उनका उत्तराखंड आगमन हमेशा ही पार्टी कार्यकर्त्ताओं के लिए प्रेरणादाई रहता है। उत्तराखंड में चुनाव की आहट के बीच भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा मिशन 2022 में पार्टी की रणनीति तय करने में निर्णायक भूमिका निभायेगा। जहां वह देहरादून में गढ़वाल मंडल के सभी 41 विधानसभा क्षेत्रों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें –“नथुली महिला सशक्तिकरण संस्था” ने किया कार्यक्रम, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने की शिरकत, महिलाओं ने लगाए पहाड़ी स्टॉल

70687

You may also like