बाजपुर में नियुक्ति की मांग को लेकर मृतक आश्रितों की भूख हड़ताल समाप्त, 2 दिन में मांगे पूरी होने का मिला आश्वासन

December 26, 2021 | samvaad365

उधम सिंह नगर के  बाजपुर के चीनी मिल गेट पर नियुक्ति की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे मृतक आश्रितों की भूख हड़ताल गन्ना मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद के समीक्षा अधिकारी के आश्वासन पर समाप्त हुई। इस दौरान गन्ना मंत्री के समीक्षा अधिकारी संदीप यादव और तहसीलदार राजेंद्र सनवाल ने मृतक आश्रितों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल को समाप्त करवाया। बता दें कि बाजपुर के चीनी मिल गेट पर नियुक्ति की मांग को लेकर बीते 12 दिनों से मृतक आश्रित भूख हड़ताल कर रहे हैं। मृतक आश्रितों की भूख हड़ताल से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जिसके चलते गन्ना मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद के समीक्षा अधिकारी संदीप यादव मृतक आश्रितों से वार्ता करने के लिए पहुंचे। जहां गन्ना मंत्री के समीक्षा अधिकारी द्वारा मृतक आश्रितों को 2 दिन में उनकी मांग पूरा करने का आश्वासन दिया गया।

यह भी पढ़ें “नथुली महिला सशक्तिकरण संस्था” ने किया कार्यक्रम, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने की शिरकत, महिलाओं ने लगाए पहाड़ी स्टॉल

संदीप आनंद के आश्वासन पर मृतक आश्रितों ने अपनी भूख हड़ताल को समाप्त किया। इस दौरान गन्ना मंत्री के समीक्षा अधिकारी संदीप यादव और तहसीलदार राजेंद्र सनवाल ने मृतक आश्रितों को जूस पिलाकर उनका आंदोलन समाप्त करवाया। इस दौरान तहसीलदार राजेंद्र सन वालों ने कहा कि गन्ना मंत्री की समीक्षा अधिकारी के आश्वासन पर मृतक आश्रितों के आंदोलन को समाप्त कराया गया है। वही मृतक आश्रितों ने बताया कि 2 दिन का आश्वासन दिया गया है और यदि मांग पूरी नहीं हुई तो मृतक आश्रित पुनः आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

संवाद365,अजहर मलिक

 

 

70684

You may also like