रुद्रप्रयाग: गंगा अविरल यात्रा संदेश के जिले पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

May 25, 2019 | samvaad365

रुद्रप्रयाग: रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित जल पुरूष राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बद्रीनाथ धाम के माणा गांव से निकली गंगा अविरल यात्रा संदेश के रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय पहुंचने पर स्थानीय जनता ने जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कई लोगों को सम्मानित करते हुए वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम जनता को गंगा के प्रति जागरूक करना है। आज के समय में प्रयागों को बचाने की आवश्यकता है। धीरे-धीरे गंगा का अस्तित्व समाप्त होता जा रहा है। हमें अपनी गंगा मां को बचाना होगा। गंगा की पवित्रता बची रहेगी, तभी हम लोग भी जीवित रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को गंगा की अविरलता को सुनिश्चित करना होगा। बांधों के निर्माण पर रोक लगायी जानी जरूरी है। प्रदेश और केन्द्र की सरकार को जल बिरादरी संगठन की बात को सुनना पड़ेगा।

यह खबर भी पढ़ें-नैनीताल: 17वां गवर्नर गोल्फ कप टूर्नामेंट हुआ शुरू

यह खबर  भी पढ़ें-गुजरात: सूरत के तक्षशिला कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, 19 छात्रों की मौत

संवाद365/कुलदीप राणा

37822

You may also like