रुद्रप्रयाग: 1960 में बनी रुद्रप्रयाग की सुरंग होगी रिपेयर, जल्द होगा काम शुरू

October 2, 2020 | samvaad365

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग गौरीकुण्ड हाईवे पर संगम बाजार में वर्ष 1960 में बनी सुरंग लम्बे समय से काफी जर्जर और जीर्ण-शीर्ण हो चुकी है। सुरंग के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिस कारण यहां पर हर समय दुर्घनाओं का भय बना रहता है। पिछले दिनों एक दुपहिया वाहन चालक की यहीं पर पत्थर गिरने से मौत भी हुई थी। स्थानीय लोग लगातार इसे ठीक करने की माँग करते आ रहे हैं, देर से ही सही अब राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच विभाग ने इसकी सुध ली है।

राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने रूद्रप्रयाग स्थित सुरंग के मरम्मतीकरण करने का निर्णय लिया है, इसके लिए नेशनल हाईवे ने जिला प्रशासन से 45 दिनों का समय मांगा है। जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित संचालन के लिए इस मामले को पुलिस विभाग के पास दे दिया है। पुलिस और नेशनल हाईवे विभाग की प्रथम वार्ता में स्पष्ट हो गया है कि आने वाले 10 दिनों में सुरंग का ट्रीटमेंट का कार्य आरम्भ हो जायेगा और इस दौरान वाहनों का संचालन रूद्रप्रयाग बाईपास से होगा।

https://youtu.be/ETiuA9ENPQM

सुरंग ट्रीटमेंट के दौरान करीब ढेड़ माह तक भले ही केदारघाटी को जिला मुख्यालय से जुड़ने में करीब 10 किमी अतिरिक्त दूरी तय करने की परेशानी भुगतनी पड़ेगी लेकिन बड़ी अनहोनी का सबब बनी सुरंग ठीक होकर लोगों को राहत जरूर देगी।

https://youtu.be/j0XADVX19ns

यह खबर भी पढ़ें-हाथरस में भारी पुलिस बल तैनात, मीडिया-विपक्ष पर रोक

संवाद365/कुलदीप राणा 

54923

You may also like