नवरात्र का दूसरा दिन : आज होती है देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें देवी ब्रह्मचारिणी की कहानी

October 8, 2021 | samvaad365

आज नवरात्र के पावन पर्व का दूसरा दिन है आज के दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है । ब्रह्मचारिणी नाम दो शब्द ब्रह्म और आचरण  से मिलकर बना है जिसमें ‘ब्रह्म’ शब्द का अर्थ तपस्या से है और ‘ब्रह्मचारिणी’ का अर्थ है- तप का आचरण करने वाली । देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करने वाले व्यक्ति को अपने हर कार्य में जीत हासिल होती है। वह सर्वत्र विजयी होती है। अगर आप भी किसी कार्य में अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आज आपको देवी ब्रह्मचारिणी के इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र।

ऊं ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नम:।

शास्त्रों के अनुसार मां दुर्गा ने पार्वती के रूप में पर्वतराज के घर पुत्री के रूप में जन्म लिया और नारद के कहने पर पार्वती ने शिव को पति मानकर उन्हें पाने के लिए निर्जल और निराहार कठोर तपस्या की। हजारों सालों तक तपस्या करने के बाद इनका नाम तपश्चारिणी या ब्रह्मचारिणी पड़ा। नवरात्र के दूसरे दिन को इसी तप को प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। इस देवी की कथा का सार यह है कि जीवन के कठिन संघर्षों में भी मन विचलित नहीं होना चाहिए। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करके आप अपने जीवन में धन-समृद्धि, खुशहाली ला सकते है।

संवाद365,डेस्क

67528

You may also like