शाबाश सोनम… बारातियों संग विदा होने से पहले एग्जाम देने पहुंची दुल्हन

June 11, 2019 | samvaad365

उत्तरकाशी: आजकल बेटियां किसी से कम नहीं हैं इसका उदाहरण कई लड़कियां पेश भी कर रही हैं। लेकिन वो वाक्या गजब ही होगा जब एक विवाहिता विदाई से पहले ही कह दे कि ‘मैं पहले परीक्षा दूंगी उसके बाद ससुराल जाऊंगी’। जी हां ये किसी फिल्म का डायलॉग या कोई सीन नहीं है बल्कि ये हकीकत है। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर मातली गांव की रहने वाली सोनम ने अपनी ही शादी में बारातियों को तब चौंका दिया जब उसने विदाई से पहले परीक्षा देने की बात कही।

इतना ही नहीं बारातियों ने भी दुल्हन सोनम के परीक्षा देकर वापस आने का इंतजार किया और दोपहर बाद दुल्हन की विदाई की गई। ये बरात 250 किलोमीटर दूर पौड़ी जिले के कुल्याणी गांव से आर्ई थी। सोमवार की सुबह फेरों की रस्म पूरी होने के बाद बाराती जल्द विदाई करने के लिए कहने लगे। लेकिन सोनम को तो पहले परीक्षा देनी थी। सोनम स्टेनोग्राफी में प्रथम वर्ष की छात्रा है और सोमवार को उसका आखिरी पेपर था। घर के सदस्य संकोच में बरातियों को इस बारे में नहीं बता पा रहे थे। इसीलिए सोनम खुद आगे आई और परीक्षा देने की अपनी बात को सबके सामने रखा। इसके बाद वह दस किलोमीटर दरू राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंची और परीक्षा दी, परीक्षा देकर लौटने के बाद दोपहर दो बजे विदाई की रस्म हुई। सोनम ने बताया कि शिक्षा ही है जो जीवन को खुशहाल बना सकती है। हर परिवार को बेटियों को शिक्षित ही नहीं बल्कि उच्च शिक्षित होना चाहिए। शादी के बाद भी वह स्टोनोग्राफी की पढ़ाई जारी रखेगी। सोनम के इस कदम को संवाद365 सलाम करता है।

यह खबर भी पढ़ें-भेष बदलकर डीएम मंगेश ने जो कुछ भी किया वो गजब था… क्योंकि उसकी जरूरत थी..

यह खबर भी पढ़ें-फतेहपुर: शराब के लिए दोस्त ने किया दोस्त का कत्ल

संवाद365/काजल

38321

You may also like