श्रीनगर: हुड़दंग मचा रहे यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प, सिख यात्रियों के हुड़दंग करने का एक और मामला

July 2, 2022 | samvaad365

श्रीनगर गढ़वाल में एक बार फिर सिख यात्री व स्थानीय लोग आपस में भीड गये। इस दौरान दोनों के बीच जमकर लात-घूसे चले। दरअसल देर रात श्रीनगर गढवाल में हेमकुंड साहिब की यात्रा से आ रहे सिख यात्री हुडदंग मचाते हुए जा रहे थे, इस दौरान स्थानीय व्यक्ति द्वारा विरोध करने के बाद सिख यात्री व स्थानीय के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में आपसी बहस लात-घूसों में तब्दील हो गई। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने जमकर सिख यात्रीयों की लाठी डण्डों से पिटाई कर दी। मौके पर पहुॅचे पुलिस के जवानों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कर कोतवाली लेकर आये। यहॉ दोनों पक्षों का चालान काटा गया। बता दें कि इससे पहले भी दो बार श्रीनगर में स्थानीय लोगों व सिख यात्रीयों के बीच मारपीट की घटना सामने आ चुकी है।

संवाद 365, भगवान सिंह

यह भी पढ़ें- Big Breaking: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में 1 की मौत, एक घायल

 

77886

You may also like