श्रीनगर: झील में मिला शव… हिमाचल प्रदेश के व्यक्ति के रूप में हुई पहचान

May 29, 2020 | samvaad365

श्रीनगर: श्रीनगर गढ़वाल में अलकनंदा जल विद्युत परियोजना की झील में अज्ञात शव तैरता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। व्यक्ति की शिनाख्त एएसआई राकेश कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश के रूप में की गयी है। आईटीबीपी के अधिकारियों ने बताया कि राकेश कुमार दिनांक 23 मई से लापता था। जिसकी गुमशुदगी चौकी गौचर थाना कर्णप्रयाग में पंजीकृत है।

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून: लॉकडाउन के बीच राहत की खबर… प्रदेश में अब 12 घंटे खुलेंगी दुकानें

संवाद365/भगवान रावत

50280

You may also like