देहरादून : सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया 76वां स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2022 | samvaad365

सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने देहरादून प्रदेश कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण देश एवं प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयाँ दी। कार्यकर्ताओं ने प्रतिज्ञा की कि देश की स्वतंत्रता, अखंडता, एकता को हमेशा एक जुट बनाएं रखने में संपूर्ण सहयोग करेंगे। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने उत्सुकता से परिपूर्ण पूरे प्रदेश को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयाँ दी। कार्यक्रम में देशभक्ति के नारे लगाए गए जिससे पूरा माहौल देशमय हो गया। कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेंद्र पन्त, सुंदर रावत, हरबीर चौधरी, मोहिनी चौधरी, सुनीता साहनी, मोनिका शर्मा, विनीता, प्रियंका सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

ये भी पढ़ें : अल्मोड़ा में बही देशभक्ति की बयार, एसएसपी प्रदीप राय ने टीम के साथ निकाली तिरंगा रैली, जवानों में दिखा जोश

 

80138

You may also like