खतरों से भरे इस एडवेंचर ईको चैलेंज रेस में बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आएंगी ताशी-नुंग्शी

August 25, 2019 | samvaad365

देहरादून: ताशी और नुंग्शी ये दो नाम किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उत्तराखंड की इन दो जुड़वा बहनों ने देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। सात पर्वत चोटियों को बार कर चुकी ये जुड़वा बहनें एक बार फिर चर्चाओं में हैं। दरअसल, ताशी और नुंग्शी का चयन दुनिया की खतरनाक एडवेंचर रेस ईको चैलेंज के लिए हुआ है। इस ईको चैलेंज रेस का आयोजन फिजी में किया जा रहा है। खास बात ये है कि इस रेस को होस्ट करेंगे बेयर ग्रिल्स। जी हां वहीं बेयर ग्रिल्स जिन्हें आपने डिस्कवरी चैनल के फेमस शो मैन वर्सेज वाइल्ड में देखा है। ताशी-नुंग्शी का ईको चैलेंज रेस में हिस्सा लेना हर देशवासी के लिए गर्व की बात है। आपको बता दें कि सात चोटियों पर फतह हासिल करने के साथ साथ इन दोनों जुड़वा बहनों ने साउथ पोल और नॉर्थ पोल पर भी जीत हासिल की है। इन दोनों का नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है। अब वो फिजी में बेयर ग्रिल्स के साथ दिखेंगी।

अब आपको बताते हैं कि ईको चैलेंज रेस आखिर कितनी खतरनाक रेस होती है। जिसमें ये जुड़वा बहने खतरों से खेलती हुई नजर आएंगी। इस रेस की एक्टिविटी फिजी के घने जंगलों, नदियों पहाड़ों और समुद्र में होगी। इस रेस का प्रसारण एमेजॉन प्राइम वीडियो पर होगा। गौरतलब है कि इंडिया से जो टीम इस एक्टिविटी में हिस्सा लेने जा रही है, उसका नेतृत्व उत्तराखंड की ताशी कर रही हैं। उनकी टीम में 4 सदस्य हैं। ये पहला मौका है, जबकि फिजी आइलैंड में होने वाली इस रेस में दक्षिण एशिया और इंडिया की किसी टीम को हिस्सा लेने का मौका मिला है। वहीं इस टीम के असिस्टेंट ताशी-नुंग्शी के पिता रिटायर्ड कर्नल वीरेंद्र सिंह मलिक हैं। ताशी-नुंग्शी की टीम को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुभकामनाएं देते हुए सीएम आवास से फिजी के लिए रावना किया। बहरहाल, हम तो यही चाहेंगे कि ये दोनों जुड़वा बहने इसी तरह देश का नाम रोशन करती रहें और इस खतरनाक रेस में भी दोनों बहने विजयी हासिल करें।

यह खबर भी पढ़ें-नहीं रहे पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली

यह खबर भी पढ़ें-अरुण जेटली के निधन पर देश में शोक की लहर, ऐसे शुरू हुआ था जेटली का राजनीतिक सफर

संवाद365/काजल

40674

You may also like