नहीं रहे पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली

August 24, 2019 | samvaad365

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने दोपहर 12:07 मिनट पर अंतिम सांस ली। 67 साल के अरूण जेटली काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। एम्स के वरिष्ठ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे। एम्स ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि वे बेहद दुःख के साथ सूचित कर रहे हैं कि 24 अगस्त को 12 बजकर 7 मिनट पर माननीय सांसद अरुण जेटली अब हमारे बीच में नहीं रहे। अरुण जेटली को 9 अगस्त को एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। अरुण जेटली के निधन के बाद देश भर में शोक की लहर है। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हेदराबाद का दौरा भी रद्द कर दिया है।

यह खबर भी पढ़ें-सीएम रावत ने दी RSS के पूर्व प्रांत सह संघचालक रोशनलाल को श्रद्धांजलि 

संवाद365/काजल

40658

You may also like