टिहरी डीएम ने ली टाडा की बैठक, पर्यटन की संभावनाओं पर दिया गया जोर

October 14, 2020 | samvaad365

टिहरी डीएम की अध्यक्ष में टाडा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। डीएम ने बैठक में टाडा से संबंधित जानकारियां ली। डीएम ने कहा कि टिहरी झील एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। संभावनाओं को मूर्त रूप दिए जाने हेतु राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास जारी है। जिसके तहत झील को विश्व मानचित्र पर स्थापित करने के साथ ही पर्यटन गतिविधियों से आसपास की स्थानीय जनमानस को रोजगार से जोड़कर आर्थिकी को मजबूत करना प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि टिहरी झील को 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन में भी शामिल किया गया है।

(संवाद 365/बलवंत रावत )

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री ने किया स्मार्ट सिटी के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

 

 

55197

You may also like