युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रहा नेहरू युवा केंद्र

October 14, 2020 | samvaad365

बागेश्वर में नेहरू युवा केंद्र के कार्यों को सफलतापूर्वक कराने के लिए डीएम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में नेहरू युवा केंद्र के द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी डीएम को दी गई। नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक ने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनकी अधिक से अधिक काउंसलिंग की जा रही है। करियर मेले का आयोजन किया जा रहा है। कोविड 19 के रोकथाम के लिए टीमों का गठन किया गया है। बैठक में डीएम ने योजना से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। केंद्र के कार्यों के लिए 4 लाख 81 हजार के बजट को भी अनुमोदित किया गया।

(संवाद 365/हिमांशु गढ़िया )

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री ने किया स्मार्ट सिटी के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

 

55195

You may also like