टिहरी: पुरानी पेंशन बाहली राष्ट्रीय आंदोलन के प्रदेश सम्मेलन में कर्मचारियों ने की पेंशन बहाली की मांग

February 20, 2021 | samvaad365

पुरानी पेंशन बाहली राष्ट्रीय आंदोलन के प्रदेश सम्मेलन में कर्मचारियों ने एक स्वर में केंद्र और राज्य सरकार से पेंशन बहाली की मांग की है। कहा कर्मचारियों के भविष्य के साथ धोखा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक ओर सरकार सुरक्षित भविष्य की खोखली बातें करती हैं वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों को उनके हक से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने आंदोलन के समर्थन में प्रेस क्लब से हनुमान चौराह तक जुलूस निकाला.

सम्मेलन का पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, महामंत्री मुकेश रतूड़ी ने शुभारंभ किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कर्मचारियों की जायजा मांग के लिए वह हमेशा साथ हैं। प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा अब यह आंदोलन देश में आग की तरह फैलने लगा है। उन्होंने सरकार के मंत्रियों और विधयकों के सोच पर सवाल उठाऐ। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मंडलीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने यदि पेंशन बहाली नहीं हुई तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कहा सांसदों और विधायकों की पेंशन बंद की जाए। जिलाध्यक्ष पूरण सिंह राणा, महामंत्री सुशील तिवाड़ी ने बताया कि उन्होंने प्रत्येक जनप्रनिधि से समर्थन के लिए सहयोग लिया। लेकिन ताज्जुब की बात है कि सरकार अभी तक कार्रवाही करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कर्मचारियों से एक स्वर में मांगों के लिए संघर्ष करने की अपील की। कहा कि वक्त आ गया है जब सड़क पर भी आंदोलन करना पड़ेगा। अभियान के चेयरमैन जगमोहन रावत, राजकीय शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष रविंद्र राणा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर नेगी, जनरल-ओबीसी इ एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डीपी चमोली, नीरज नौटियाल ने कहा चुनाव का वक्त है। अब सरकार को ताकत दिखाने का समय आ गया है। कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया.

(संवाद 365/बलवंत रावत)

यह भी पढ़ें- सूफी, संतों और ऋषियों ने मानवता के कल्याण के लिए अपने जीवन को किया समर्पित: CM त्रिवेंद्र

58667

You may also like