टिहरी:  मुनि की रेती पुलिस ने पकड़ी 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब

January 9, 2020 | samvaad365

टिहरी: क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर महोदय के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों की धर पकड़ के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत बुधवार को चेकिंग के दौरान ब्रह्मपुरी तिराहे तपोवन से वाहन संख्या U P 11AT1995 से 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सोलमेट उत्तराखंड आबकारी बरामद कर अभियुक्त अजब सिंह उर्फ पप्पन पुत्र बहादुर सिंह निवासी कच्ची गढ़ी थाना गढ़ी पुख्ता जिला शामली उत्तर प्रदेश व सन्नी पुत्र रामपाल निवासी अफगान कला तीतरो थाना तीतरो जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया गया। जिस के संबंध में थाना मुनि की रेती  में  धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

यह खबर भी पढ़ें-पौड़ी: बर्फबारी बनी मुसीबत… मुख्यालय से टूटा कई क्षेत्रों का संपर्क

यह खबर भी पढ़ें-हरदोई: पति ने की पत्नी की हत्या… शव को तालाब में फेंका

संवाद365/बलवंत रावत

45335

You may also like