टिहरी: बारिश के चलते टूटा पुश्ता, ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप

August 14, 2020 | samvaad365

टिहरी: टिहरी जिले के चम्बा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़ा स्यूटा में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया गया पुश्ता बारिश के कारण टूट चुका है। जिसके कारण लोगों को वहाँ से आवगमन में दिक्कतें हो रही है। वहीं अब ग्रामीणों ने पुश्ता टूटने को लेकर आक्रोश जताया है। ग्रामीणों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने यह पुश्ता अभी कुछ समय पूर्व बनाया था। जो कि अब पहली बारिश से टूट गया है। उन्होंने कहा पुश्ता निर्माण मानकों के अनुसार नहीं बनाया गया है। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

यह खबर भी पढ़ें-नरेंद्रनगर: मूसलाधार बारिश में भरभरा कर ढह गया पुश्ता, पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत ने किया दौरा

संवाद365/बलवंत रावत

53100

You may also like