टिहरी: शुरू हुआ बर्फबारी का दौर… पालिका प्रशासन ने की अलाव जलाने की व्यवस्था

December 13, 2019 | samvaad365

टिहरी: भारत मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हो रही है। टिहरी में रात से ही रुक रुक हो रही बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगे भी मौसम के ऐसा ही रहने के आसार हैं। शीत लहर के चलते अधिकांश जिलों में आज स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं चारों धामों में भारी बर्फबारी का दौर जारी है। टिहरी जिले के ऊँचाई वाले स्थानों धनोल्टी, सुरकण्डा, चंद्रबदनी समेत कई जगहों पर बर्फ़बारी हो रही है। इसलिए जिला एवं पालिका प्रशासन ने शहर के मुख्य स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है।

टिहरी जिले में जिलाधिकारी डॉ. विष्णमुगम ने जिला/तहसील/विकास खंड/पंचायत स्तर पर सभी संबंधित अधिकारियों को जनपद में प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने बर्फबारी/वर्षा के कारण अवरूद्ध मोटर मार्गों को तत्काल यातायात हेतु खुलवाने, पर्वतीय क्षेत्रों की सड़कों में फिसलन की स्थिति होने की सम्भावना के दृष्टिगत यात्रियों/पर्यटकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जनपद के अन्तर्गत शीतलहरी के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थानों पर नगर पालिका, नगर पंचायत एवं तहसीलों के द्वारा अलाव जलाने की व्यवस्था करने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने 13 दिसंबर को जनपद के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है।

यह खबर भी पढ़ें-धनोल्टी: सीजन की पहली बर्फबारी… लोगों के चेहरे खिले

यह खबर भी पढ़ें-कौशांबी: अवैध शराब की 970 पेटी बरामद… एक तस्कर को किया गिरफ्तार

संवाद365/बलवंत रावत
44427

You may also like