नशे में धुत युवक ने चलाई गोली, डीजे पर डांस करने वाले को लगी गोली

January 25, 2019 | samvaad365

पार्टी में डीजे में डांस के दौरान नशे में एक युवक द्वारा चलायी गयी गोली डांस कर रहे युवक की जांघ में लगी। गोली लगने से युवक हुआ घायल, घायल युवक को इलाज के लिये खटीमा सरकारी अस्पताल में किया गया भर्ती। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर किया रेफर।

उधम सिंह नगर जनपद के नानकमत्ता थाने की प्रतापपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के नानक सागर कॉलोनी में पार्टी के दौरान गोली लगने से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 की मदद से इलाज के लिए नागरिक अस्पताल खटीमा भर्ती किया गया है। वही गोली लगने के घटना के बारे में पीड़ित बलजीत पासवान ने बताया कि नानकमत्ता सागर कॉलोनी में पार्टी में डीजे पर नाच-गाना चल रहा था।

तभी नशे की हालत में दीपू सिंह नामक युवक ने गोली चला दी, जिससे गोली उनकी जांघ में लग गई। गोली लगने से बलजीत पासवान गंभीर रूप  से घायल हो गए थे। घायल युवक को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर को रेफर कर दिया है। वही सरकारी अस्पताल के डॉक्टर के सी पंत का कहना है कि एक घायल युवक इलाज के लिये अस्पताल में लाया गया था। जिसका कहना था की उसकी जांघ में गोली लगी है, एक्सरे में गोली उसकी जांघ में फसी दिख रही है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक बलजीत पासवान को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। वही इस  मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।

यह खबर भी पढ़ें-दामाद ने शक के चलते की थी अपनी सास की हत्या, पढ़े क्या है पूरा

यह खबर भी पढ़ें-पिथौरागढ़ में जमकर हो रही है बारिश और बर्फबारी, खेती के लिए संजीवनी हुई साबित

खटीमा/दीपक चंद्रा

30826

You may also like