बागेश्वर में ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले का आगाज, कैबिनेट वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने किया शुभारंभ

January 14, 2019 | samvaad365

बागेश्वर का ऐतिहासिक उत्तरायणी मेला आगाज साथ शुरु हो गया है। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विविध रंग पेश किए पौराणिक उत्तरयणी मेले का विधिवत उद्घाटन ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में कैबिनेट वित्त मंत्री प्रकाश पंत द्वारा किया गया वहीँ उन्होंने कहा हमारे पारम्परिक मेले सांस्कृति विरासत का प्रतिक है। पौराणिक मान्यताओं से चले आ रहे ऐसे मेले हमारी आस्था के प्रतिक है। ये ऐतिहासिक राजनीति का गवाह भी है। ऐसे मेले गांव की समृद्धि का प्रमाण है। वहीँ मेले के अबतक राजिकीयकरण पर उन्होंने मेले  बजट की ओर  इशारा किया कई दसको से यह मेला चला रहा है।  किसी राजनैतिक दल ने बागेश्वर के पौराणिक मेले को अब तक राजकीय मेला घोषित नहीं करवा सके।

बागेश्वर का उत्तरायणी मेला धार्मिक, ऐतिहासिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक धरोहर समेटे पंचरंगी मेला है। 14 जनवरी को शुभारंभ के साथ यह मेला 21 जनवरी तक चलेगा। मेले में बाहरी व्यापारी अपने उत्पाद लेकर पहुंचे हैं। मुख्य मंच से दिन और रात को होने वाले रंगारंग कार्यक्रमों में विभिन्न संस्कृतियों और लोक कलाओं की झलक देखने को मिलेगी। मकर संक्रांति के शुभावसर पर मंगलवार को सुबह से सरयू नदी में स्नान करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें-पिथौरागढ़ में जारी है बहुप्रतीक्षित आंवला घाट योजना निर्माण पर विवाद

यह खबर भी पढ़ें- खटीमा में चरस तस्कर की गिरफ्तारी, 350 ग्राम चरस हुई बरामद

बागेश्वर/हिमांशु गढ़िया

30099

You may also like