स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के नाम पर गढ़वाल के मुख्य द्वार ऋषिकेश में बनेगा भव्य स्मृति द्वार-अनिता ममगाई

December 11, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड के गौरव पर्वत पुत्र सीडीएस विपिन रावत के नाम पर नगर निगम भव्य स्मृति द्वार का निर्माण करायेगा।देश के दिंवगत सर्वोच्च सैन्य अधिकारी के नाम पर नाम ऋषिकेश नगर निगम की सीमा के प्रराम्भ स्थल ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर स्मृति द्वार बनाए जाने की महापौर अनिता ममगाई ने घोषणा की है।इसके लिए बकायदा महापौर ने शनिवार की सुबह विभिन्न पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया। देशभर में जहां एक और देश के सर्वोच्च सैन्य अधिकारी सीडीएस बिपिन रावत की हैलीकॉप्टर दुघर्टना में अकास्मिक निधन के बाद श्रद्धांजलि देने का दौर जारी है वहीं दूसरी ओर ऋषिकेश नगर निगम महापौर,पार्षदों एवं अधिकारियों ने जनरल रावत की शोर्य गाथा को अमिट बनाने के लिए नगर निगम सीमा के प्रारंभिक स्थल ऋषिकेश -हरिद्वार मार्ग पर उनके नाम से भव्य स्मृति द्वार बनाए जाने का निर्णय लिया है। बिना समय गवाएं महापौर ने इसके लिए कवायद भी शुरू कर दी है।

निगम पार्षदों के साथ इसके लिए पहुंची महापौर ने बताया कि तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बल के अन्य अधिकारियों के निधन से देश शौकाकुल है। उत्तराखंड को अपने इस सपूत पर हमेशा गर्व रहेगा। देश के लिए बलिदान देने वाले हमेशा के लिए अमर हो जाते हैं लेकिन आने वाली पीढियां उन्हें याद रख सकें यह हम सबका दायित्व है। देश की सुरक्षा में उन्होंने महान योगदान दिया है। देश की सीमाओं की सुरक्षा एवं देश की रक्षा के लिए उनके द्वारा लिए गए साहसिक निर्णयों एवं सैन्य बलों के मनोबल को सदैव ऊंचा बनाये रखने के लिए उनके द्वारा दिये गये योगदान को देश सदैव याद रखेगा।

महापौर ने बताया कि सीएडीएस रावत के शोर्य गाथा देशवासियों के दिलों में सदैव अंकित रहेगी।नगर निगम भी श्रद्वांजलि स्वरूप सीडीएस रावत के नाम पर भव्य स्मृति द्वार का निर्माण करायेगा।इसके लिए अधिकारियों को जल्द से जल्द कारवाई के लिए निर्देशित कर दिया गया है। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त एलम दास, सहायक अभियंता आनंद मिश्रवान, पार्षद विजय बडोनी, लक्ष्मी रावत, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, विपिन पंत, विजेंद्र मोगा, जयेश राणा, गुरविंदर सिंह, अनिता प्रधान, राजेश भट्ट, पंकज शर्मा, अशोक पासवान,सुनील उनियाल, मदन कोठरी, अनिकेत गुप्ता, विकास सेमवाल, हरीश रतूड़ी, राजेश नोटियाल, परीक्षित मेहरा, गौरव कैंथोला, शीलू अग्रवाल आदि शामिल रहे।

संवाद365,डेस्क

70067

You may also like