टिहरी में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस को शहीद दिवस के रूप में मनाया

March 23, 2022 | samvaad365

नेहरू युवा केन्द्र जौनपुर ब्लॉक टिहरी द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय हटवाल गाँव में शहीद दिवस के रूप में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस को शहीद दिवस के रूप में मनाया। भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद किया तथा उनके बलिदान के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य सतेंद्र सरियाल ने बच्चों को भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु के जीवन शैली उनके त्याग समर्पण के बारे में बताया कि उन्होंने छोटी सी ही उम्र में उनमें देशभक्ति के गुण थे। और उनका योगदान भारत को स्वतंत्रता दिलाने में इन तीनों ने अहम भूमिका निभाई।

अंग्रेजो के खिलाफ इकंलाब के नारे ने अंग्रेजी शासन की जड़े हिला दी थी। वही ब्लॉक यूथ समन्वयक अनिल हटवाल ने बताया कि हमें जिन्होनें स्वतंत्रता दिलाने में अपना समपूर्ण जीवन दे दिया ऐसे महापुरुष को हमे अपनी युवा पीढ़ी को बताने की आवश्यकता है कि स्वतंत्रता ऐसी ही नहीं मिली न जाने कितने लोग भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की तरह फांसी के फांदे पर झूल गए। हमें ऐसे महापुरुषो के बारे में पढ़ने की आवश्यकता है और को भी इनके त्याग और बलिदान के बारे में बताने की आवश्यकता है। ऐसे महापुरुषो को शत शत नमन।

संवाद365,डेस्क

73520

You may also like