ये है रिकॉर्डतोड़ केदार यात्रा

June 27, 2019 | samvaad365

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा वर्ष 2013 की केदारनाथ त्रासदी के बाद केन्द्र व राज्य सरकार के लिए काफी बड़ी चुनौती थी। 2013 की आपदा के बाद एक पल को यह लग रहा था। कि आने वाले 20 सालों तक शायद ही केदारन पुरी फिर से जीवित हो उठे। लेकिन उस वक्त की कांग्रेस सरकार ने शीतकाल की हाड़ कंपाती ठंड में भी पुनर्निर्माण का कार्य जारी रखा और उसके बाद भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार ने भी इन कार्यों को नई गति प्रदान की। खास तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार चार वर्ष केदारनाथ धाम में आए। जिससे देश विदेश में भी केदारनाथ त्रासदी का जो भय था वह खत्म हो गया। इसी का परिणाम है कि साल दर साल केदारनाथ यात्रा नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है।  पिछले वर्ष जहाँ 6 माह में 7 लाख 32हजार तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए थे जो अपने आप में नया रिकार्ड था, लेकिन इस वर्ष इस आँकड़े को डेढ़ माह में ही पार करते 55 दिनों की यात्रा में 7 लाख 64 हजार तीर्थ यात्रियों ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लिए हैं।  जबकि अभी करीब 4 चार माह की यात्रा और शेष है।  ऐसे में स्वाभाविक है कि आने वाले दिनों में और भी नये रिकार्ड बनते जायेंगे। केदारनाथ यात्रा के पटरी पर लौटने से जहाँ स्थानीय डंडी-कंडी, घोड़े-खच्चर संचालकों समेत स्थानीय लोगों के व्यवसाय में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें-गढ़वाल भ्रातृ मंडल मुंबई द्वारा बच्चों को बांटी गई पुस्तक और लेखन सामग्री

यह खबर भी पढ़ें-अब स्मार्ट होगा दून, शहर के बड़े बाजारों के लिए हो रही है प्लानिंग

संवाद365/कुलदीप राणा 

38863

You may also like