मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

November 19, 2022 | samvaad365

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की एक तस्वीर सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रही है। सीएम धामी की इस तस्वीर में उनको पहचान पाना काफी मुश्किल है। शुक्रवार को सीएम धामी अपने विधानसभा क्षेत्र चंपावत के टनकपुर गाँव पहुँचे। यहाँ पर उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के मौके पर मड थेरेपी को बढ़ावा देकर माध बाथ किया। सोशल मीडिया पर सीएम धामी की ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही। हर कोई इस तस्वीर को देख हैरान रह गया।

इसके साथ ही सीएम धामी ने सभी को प्राकृतिक चिकित्सा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की उत्तराखंड प्राकृतिक संसाधनों की भूमि है। प्राकृतिक संसाधनों को अपनाकर मानव रोग मुक्त रह सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की मनुष्य के जीवन में सबसे बड़ा सुख निरोगी रहने का है। उन्होंने कहा की ये सुख प्रत्येक नागरिक कोप प्राप्त हो और सभी इन प्राकृतिक संसाधनों का लाभ ले कर स्वस्थ और निरोगी जीवन जी सके।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : Chamoli Accident : निर्माणाधीन जखोली मोटर मार्ग पर हादसा ,करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिरी मैक्स, 12 की मौत

83298

You may also like