रूद्रप्रयाग के पांजणा गांव में पहाड़ी दरकने दो 2 लोगों की मौत

October 14, 2020 | samvaad365

रूद्रप्रयाग में जखोली ब्लॉक के पांजणा गांव में पहाड़ी से मलबा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक तीन ग्रामीण पुस्ता निर्माण के लिए पत्थर निकाल रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी दरक गई जिससे तीन लोग मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने मलबे से लोगों को बाहर निकाला जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

(संवाद 365/डेस्क)

यह भी पढ़ें-एक मां और एक अधिकारी होने का फर्ज एक साथ निभा रही हैं IAS सौम्या पांडे

 

55213

You may also like