उत्तराखंड : तिरंगा झण्डा छीनकर सड़क पर फेंका और फिर पैरों से मसला, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

August 12, 2022 | samvaad365

सितारगंज। देशभर में केंद्र सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है. देश भर में माहौल देश भक्तिमय हो चला है. घर घर में और अधिकतरों के हाथ मेंतिरंगा नजर आ रहा है। लेकिन हर घर तिरंगा अभियान का कुछ लोग विरोध भी करते दिख रहे हैं।ऐसा ही एक मामला उधम सिंह नगर जिले से सामने आया है जहां तिरंगे के अपमान का मुकदमा एक युवक पर दर्ज हुआ है।

मिली जानकारी के लिए पुलिस ने जिम स्वामी के खिलाफ तिरंगा का अपमान करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। सोनू शर्मा निवासी वार्ड नं0–6 ने सितारगंज कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत घरो एवं दुकानों में तिरंगा झण्डा लगा रहा था। चौधरी मार्केट के पास घरों एंव दुकानों पर झण्डा लगा रहा था उसी समय रॉक जिम स्वामी इस्तिखार हुसैन ने अभद्रता करते हुए हाथ से तिरंगा झण्डा छीन लिया और सड़क पर फेंक कर पैरों से मसलने लगा। मना करने पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया।

कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि सोनू शर्मा की तहरीर पर इस्तखार हुसैन के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान अधिनियम की धारा 2 व 504 के तहत मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।

संवाद 365, दीपिका भंडारी

ये भी पढ़ें :उर्वशी का ऋषभ पंत को जवाब, कहा-छोटू भैया को बैट बॉल खेलना चाहिए. मैं कोई मुन्नी नहीं हूं डार्लिंग…

80006

You may also like