केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने उत्तराखंड के नए सीएम पुष्कर सिंह धामी को दी शुभकामनाएं

July 3, 2021 | samvaad365

देवभूमि उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री चुने जाने पर पुष्कर सिंह धामी को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होनें कहा की मुक्षे विश्वास है कि आपके प्रखर एवं ऊर्जावान नेतृत्व में राज्य निरंतर प्रगति तथा विकास के पथ पर अग्रसर होगा तथा देवभूमि की जनता की आकांक्षाएँ पूर्ण होंगी।मेरे मुख्यमंत्री काल में मैं आपकी अपूर्व संगठन क्षमता तथा बेहतरीन प्रशासनिक कार्यशैली से प्रभावित हुआ था और उस दौरान आपको दी प्रदत्त जिम्मेदारियों का आपने श्रेष्ठतम निर्वहन किया था।भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के दो बार अध्यक्ष रहते हुए आपने प्रदेश के युवाओं का भरोसा अर्जित किया है।मुझे विश्वास है कि आपके इन्हीं गुणों की बदौलत वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रचंड बहुमत से विजयी होगी।पार्टी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए इस बेहतरीन एवं महत्वपूर्ण निर्णय तथा पार्टी अध्यक्ष आदरणीय श्री जे पी नद्दा जी, प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व गृह मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा इस निर्णय की संस्तुति हेतु हार्दिक धन्यवाद तथा आभार।

रमेश पोखरियाल ‘निशंक’

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर : उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी

संवाद365,डेस्क

63376

You may also like