UTTARAKHAND COVID-19: प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 1541

June 10, 2020 | samvaad365

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस तेजी से अपना कहर बरपा रहा है। कोरोना वायरस की चपेट में न सिर्फ प्रदेश के मैदानी इलाके बल्कि पहाड़ भी आ रहे हैं। वहीं मंगलवार को प्रदेश में करोना के 127 नए मामले सामने आए। बढ़ते मरीजों का आंकड़ा राज्य में हर दिन बढ़ रहा है। जहां नए मामलों से सरकार और प्रशासन की मुश्किलें बढ़ रही है वहीं कोरोना वायरस से जंग जितने वाले मरीजों का रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है। मंगलवार को जहां 127 नए मामले सामने आए वहीं 41 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। राज्य में अबतक कुल 757 मरीज ठीक हो चुके हैं तो  वहीं 762 मामले अभी एक्टिव हैं। वहीं  प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1541 हो गई हैं।

यह खबर भी पढ़ें-धनोल्टी: डॉ सुनील सैनन की अनोखी पहल… घर-घर पहुंचा रहे है मुफ्त दवाई

संवाद365/काजल

50684

You may also like