उत्तराखंड: 2022 तक चारधाम राजमार्ग निर्माण कार्य पूरा करने की तैयारी

April 4, 2019 | samvaad365

उत्तराखंड में बन रहे चार धाम यात्रा मार्ग से न केवल चारों धामों की यात्रा 8 दिन की बजाय 4 दिन में तय हो जाएगी बल्कि इससे मार्ग में होने वाली दुर्घटनाएं और बाधाओं का भी काफी हद तक समाधान हो सकेगा। इस मार्ग के पूरा होते ही उत्तराखंड का इतिहास और भूगोल दोनों में बदलाव आना भी तय माना जा रहा है।

उत्तराखंड में इन दिनों चारों धामों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का काम जोरों से चल रहा है, यहां बड़ी-बड़ी मशीनें चट्टानों को काटने में लगी हैं वहीं अब मिट्टी को नदियों में डालने की बजाय जहां जरूरत है वहां भरना किया जा रहा है। इस मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर स्थानीय निवासी खासे उत्साहित हैं। निर्माण एजेंसियों का दावा है कि चौड़ीकरण से लोगों का समय भी बचेगा और दुर्घटनाएं भी कम होंगी। सन् 2022 तक चार धाम यात्रा मार्ग को पूरा करने का लक्ष्य है इस मार्ग की चौड़ाई अब 6 मीटर से बढा कर 10 मीटर की जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें-मथुरा: रक्षक बनी पीड़िता, चार लोगों ने किया एसिड अटैक

यह खबर भी पढ़ें-हापुड़: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

उत्तराखंड/ब्यूरो रिपोर्ट

36572

You may also like