उत्तराखंडी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अशोक मल्ल का निधन

July 8, 2020 | samvaad365

देहरादून: उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता अशोक मल्ल का निधन हो गया। अशोक न्यू मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे जहां पर उनकी किमोथैरिपी चल रही थी। वो काफी समय से बीमार भी चल रहे थे जिसके बाद आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। अभिनेता अशोक मल ने 1988 में  गढ़वाली सुपरहिट फिल्म कौथीग से अपने करियर की शुरूआत की। इस फिल्म में उन्होंने नायक की भूमिका निभाई थी। 1988 से 2017 तक वो लगातार उत्तराखंडी सिनेमा जगम में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। इस दौरान उन्होंने कौथिग, बंटवारू, बेटी व्वारी, मेरी गंगा होली त मैं मा आली,  जैसी सफल फिल्मों में नायक की भूमिका निभाई थी। उस दौर की सुपरहि फिल्म चक्रचाल में भी वो नजर आए थे। इसके अलावा को हिंदी फिल्म योद्धा में भी नजर आए थे।

2017 में उन्होंने अनमोल प्रोडक्शन की गोपी भिना फिल्म का सफल निर्देशन किया. बडे पर्दे की फिल्मों के इतर उन्होने ब्यो व  तेरी माया नामक वीडिओ फिल्मो में मुख्य अभिनेता की भूमिका निभाई.  इस दौरान उन्होंने हरिदर्शन और पिठैं की लाज इन दो फिल्मों का निर्माण व निर्देशन भी किया। अशोक कई रंगमंचों में भी सक्रिय भूमिका में नजर आए।

उन्होंने एल्बम की दुनियां में प्रसिद्ध गायक सुरेश काला के गायन में छौ छक छम नामक एल्बम को प्रोड्यूज किया जो कि उस दौर में कफी सफल हुई। मुंबई में पहली बार साल 2009 मे कौथिग के आयोजन का श्रेय भी अशोक मल ही जाता है। जो कि उत्तरांचल पिपल अर्गानाईजेशन के तत्वावधान में संपन्न किया गया।

यह खबर भी पढ़ें-टिहरी: नदी किनारे किया जा रहा अवैध खनन, ग्रामीणों ने लगाया प्रशासन के साथ मिलीभगत का आरोप

संवाद 365/डेस्क

51643

You may also like