उत्तराखंड की बेटी तान्या पुरोहित बनी IPL 20 की टॉप एंकर

September 19, 2020 | samvaad365

ये कहना गलत नहीं होगा कि बदलते समाज के साथ अब उत्तराखण्ड की बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में सफलताओं को आसानी से छू सकती हैं। दरअसल, इस बार आईपीएल 2020 की एंकर सूची में टॉप नाम उत्तराखंड की बेटी तान्या पुरोहित का है। तान्या पुरोहित मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के अगस्तमुनि ब्लॉक के क्वीली गांव की हैं। तान्या के पिता जी डॉ. पुरोहित गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर में अंग्रेजी के विश्व विख्यात प्रोफेसर और रंग कर्मी थे। तान्या ने इसी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का अध्ययन किया था और मात्र 04 साल की बाल्यावस्था से ही थियेटर में काम करती रही हैं।

https://youtu.be/SddXyQtyXrY

आपको बता दें कि तान्या ने 2013 में बनी बॉलीवुड फिल्म NH10 से बड़े पर्दे पर अभिनय की शुरुआत की थी। तान्या के पति दीपक डोभाल को राज्य सभा टीवी पर एंकर रह चुके हैं, जो फिलहाल अब मुंबई में Zee Business में कार्यरत हैं। तान्या आईपीएल से पहले Carribbean Premier League को भी होस्ट कर चुकी हैं।  इस प्रकार तान्या ने देश में उत्तराखण्ड का नाम ऊंचा किया है। उनकी इस कामयाबी से उत्तराखंड में खुशी की लहर है।

यह खबर भी पढ़ें-पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह का ऐलान, 22 से करेंगे धरना आंदोलन

संवाद365/डेस्क 

54451

You may also like