मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

June 24, 2019 | samvaad365

देहरादून: भीषण गर्मी के बाद अब मौसम एक बार फिर करवट बदलने लगा है। गर्मी, उमस और बेचैनी से भरे इस मौसम में अब प्रदेशवासियों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 27 जून तक बारिश का दौर चलता रहेगा। इस बीच मैदानी क्षेत्रों में 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। भीषण गर्मी के बीच मौसम में आए इस बदलाव की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है जिससे लोगों को खासी राहत मिली है।

उत्तराखंड की छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी के लिए क्लिक करें संवाद365 के यूट्यूब चैनल पर 

वहीं रविवार को दोपहर बाद बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और नैनीताल में बारिश से मौसम सुहावना हो गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण फिलहाल राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा।

यह खबर भी पढ़ें-8 महीने पुराने विवाद पर भिड़े दो पक्ष, कैमरे में कैद हुआ विवाद

यह खबर भी पढ़ें-शुरू हुआ उत्तराखंड विधानसभा का दूसरा सत्र, दिवंगत पंत दा को दी गई श्रद्धांजलि

संवाद365/काजल

38780

You may also like