मौसम अपडेट : उत्तराखंड में फिर होगी बारिश , पहाड़ो में फिर से बर्फबारी की संभावना

February 8, 2022 | samvaad365

एक बार फिर से उत्तराखंड में बारिश की संभावना बन रही है। दरअसल फरवरी माह की शुरुआत से ही उत्तराखंड में मौसम करवट बदल रहा है।  मौसम विभाग ने 9 फरवरी को फिर से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 9 फरवरी को कुमाऊं मंडल में कहीं-कहीं पर हल्की से बहुत हल्की बारिश एवं ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है।

संवाद365,डेस्क

72236

You may also like