पंजाब: शुक्रवार दोपहर पंजाब में भारतीय वायुसेना का फाइटर प्लेन मिग-29 क्रैश हो गया। राहत की बात ये है कि प्लेन के क्रैश होने से पहले ही पायलट एमके पांडेट ने अपनी जान बचा ली। फिलहाल पायलट को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल, पंजाब के नवांशहर जिले के चुहाड़पुर में मिग-29 के क्रैश होने की खबर पाकर आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। वायुसेना अधिकारी भी जल्द घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब दोपहर 11 बजे आसमान से आग का गोला गिरता दिखाई दिया। लोग खेत की ओर भागे और देखा कि वहां एक विमान गिरा हुआ था और उसमें विस्फोट हो रहा था। विस्फोट के कारण खेत में आग भी लग गई थी। जिसके बाद आनन-फानन में प्रशासन को खबर दी गई। आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी की वजह से ये हादसा हुआ है।
https://www.youtube.com/watch?v=jEPT3phxcOI&t=57s
यह खबर भी पढ़ें-लॉकडाउन में भी देहरादून के शेफ्स ने किया एक ग्लोबल ऑनलाइन कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
यह खबर भी पढ़ें-महाराष्ट्र: औरंगाबाद में दिल दहलाने वाली घटना… मालगाड़ी ने घर लौट रहे मजदूरों को रौंदा… 16 की मौत
संवाद365/काजल