देहरादून: नहीं रहे उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी नंदन सिंह रावत, दिल्ली में कोरोना के इलाज के दौरान निधन

July 6, 2020 | samvaad365

देहरादून: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी और समाजसेवी नंदन सिंह रावत का दिल्ली में निधन हो गया है। नंदन रावत कोरोना संक्रमित थे। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा थ। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 4 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके आकस्मिक निधन के बाद उत्तराखंड सदमे में हैं। दरअसल, वैश्विक महामारी कोरोना में उन्होंने कई प्रवासी उत्तराखंडियों को प्रदेश भेजने में उनकी बहुत मदद की थी। उन्होंने समाजसेवी के तौर पर उत्तराखंड और उत्तराखंड के लोगों की सेवा भी की है। वहीं उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर नंदन सिंह रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया है, उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी श्रीमती सरोजनी देवी जी तथा दिल्ली में कई प्रवासी संगठनों से जुड़े राज्य आंदोलनकारी, समाजसेवी नन्दन सिंह रावत जी के आकस्मिक निधन से गहरा दुःख पहुंचा। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ।।ॐ शांति शांति शांति।।’

यह खबर भी पढ़ें-पौड़ी: एक घंटे की बारिश से बह गई सड़क, ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

संवाद365/काजल

51529

You may also like