शनिवार को पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अमर सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। कुछ दिनों पहले ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। सिंगापुर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अमर सिंह एक समय समाजवादी पार्टी की नंबर दो पोजिशन के नेता रह चुके थे। अमर सिंह, समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव भी रहे हैं साथ ही वह राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। उनके निधन पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करता हूं, दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों और सहयोगियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। ओम शांति।
यह खबर भी पढ़ें-उत्तरकाशी वन प्रभाग क्षेत्र में बनाया जायेगा हिम तेंदुए का संरक्षण केन्द्र
संवाद365/डेस्क