CAA किसी के साथ भेदभाव नहीं करता: निशंक

January 13, 2020 | samvaad365

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने लोकसभा हरिद्वार के पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी मण्डल के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर नागरिकता संशोधन अधिनियम CAA पर विस्तार से चर्चा की एवं आह्वाहन किया कि भाजपा का कार्यकर्ता घर घर जाकर जनता में फैलाई जा रही भ्रांति को दूर करें। यह अधिनियम किसी के साथ भेदभाव नहीं करता, यह नागरिकता देने का कानून है इस कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जिससे किसी की नागरिकता छीनी जाए।

अंतरराष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में पहुंचे निशंक

विश्व हिन्दी दिवस के उपलक्ष में नई दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रतिभाग किया।

उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का हर्ष है कि इस सम्मेलन में जहां डिजिटल दुनिया, डिजिटल हिन्दी, हिन्दी सिनेमा, लोक प्रशासन, लोक संस्कृति और भारतीय भाषाओं पर मंथन हुआ वहीं भारतीय संस्कृति, मूल्यबोध और विश्व मानवता पर भी गहन चर्चा हुई। हिन्दी भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले देश विदेश के विद्वत जनों को बधाई देता हूं।

यह खबर भी पढ़ें-गाजियाबाद: नहीं कहा नमस्ते तो दो टीचरों ने कर दी छात्र पिटाई

यह खबर भी पढ़ें-हापुड़: चौकीदार को बंधक बनाकर डकैती… डेढ़ लाख रुपए उड़ाकर बदमाश हुए फरार

संवाद365/मोहित पोखरियाल

45476

You may also like