सीएम रावत ने समाज सेवी माताश्री मंगला जी को जन्मदिन पर दी बधाई

October 16, 2019 | samvaad365

देहरादून: प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने समाज सेवी माताश्री मंगला जी को उनके जन्मदिवस पर शुभकामना देते हुए कहा कि आज देश की उस शख्सियत का जन्मदिन है, जो दुनिया भर में स्वास्थ्य-शिक्षा के क्षेत्र में प्रति-दिन नये आयाम गढ़ रहे है। मैं करूणामयी माताश्री मंगलाजी के जन्मदिन पर ईश्वर से उनकी लंबी एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ। हम सौभाग्यशाली है कि हमारे साथ माताश्री मंगलाजी एवं भोलेजी महाराज जी जैसे संत मौजूद है। जो  ‘हंस कल्चरल सेंटर’ एवं ‘दि हंस फाउण्डेशन’ के माध्यम से जिस तरह से राज्य और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे। यह हमारे प्रदेश के लिए बहुत बड़ा सम्मान हैं.क्योंकि माता मंगला जी एवं भोले जी महाराज के सहयोग से प्रदेश सरकार निश्चित तौर पर विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। मैं पूरी कैबिनेट की तरफ से समाजसेवी माता मंगला जी को उनके जन्मोत्सव पर शुभकामनाएं देता हूँ।

यह खबर भी पढ़ें-उत्तरकाशी: माता श्री मंगला जी के इस कार्य से 70 साल बाद चमक उठे ग्रामीणों के चेहरे

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून: माता श्री मंगला जी और भोले जी महाराज द्वारा किया गया छात्रावास का शुभारम्भ

संवाद365/किशोर रावत

42562

You may also like