फिर से जागी कांग्रेस की उम्मीद, इन नगर पालिकाओं में बीजेपी को दी मात

July 11, 2019 | samvaad365

देहरादून: प्रदेश में जहां हर तरफ बीजेपी सरकार का परचम है तो वहीं एक बार फिर कांग्रेस की उम्मीद जागी है। हाल ही में श्रीनगर और बाजपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद पर हुए चुनावों में कांग्रेस ने बीजेपी को पटखनी देते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। श्रीनगर में कांग्रेस की पूनम तिवाड़ी और बाजपुर में गुरजीत सिंह गित्ते निर्वाचित हुए। सभासद पदों पर निर्दलीयों का दबदबा रहा। आपको बता दें कि भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के साथ ही चार अन्य प्रत्याशी भी मैदान में थे। जिनमें से कांग्रेस की पूनम तिवाड़ी ने 4413 मत हासिल कर भाजपा की सरोजनी रावत को 638 मतों से पराजित किया। यानि की श्रीनगर नगरपालिका का अध्यक्ष पद इस बार महिला आरक्षित था। वहीं बाजपुर नगरपालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के गुरजीत सिंह गित्ते ने भाजपा के राजकुमार को 2990 मतों से हराकर जीत का ताज अपने सिर सजाया। बहरहाल दोनों ही निकायों में कांग्रेस को मिली इस जीत से कहीं न कहीं पार्टी का मनोबल बढ़ा है।

यह खबर भी पढ़ें-एम्स ऋषिकेश में स्पिक मैके संस्था ने दी शास्त्रीय कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति

यह खबर भी पढ़ें-उद्यान विभाग ने बांटी कृषि विकास योजना के तहत स्प्रे मशीने और जैविक खाद

संवाद365/काजल

39304

You may also like