प्रियंका का काफिला रोकने पर रायबरेली में भी कांग्रेस का प्रदर्शन

July 19, 2019 | samvaad365

रायबरेली: यूपी के सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफीले को रोक दिया गया. प्रियंका के इस काफिले को नारायणपुर पुलिस स्टेशन के पास रोका गया. जमीन विवाद में सोनभद्र में 10 लोगों की हत्या के बाद प्रियंका गांधी पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए वहां जा रही थीं.  बाद में पुलिस ने प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया. हालांकि उत्तरप्रदेश पुलिस का कहना है कि प्रियंका गांधी को हिरासत में नहीं लिया गया.   प्रियंका गांधी को चुनार गेस्ट हाउस ले जाया गया. इसके बाद कांग्रेसियों में आक्रोश देखने को मिला. रायबरेली में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद चौक पर प्रदर्शन किया.  कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि योगी और मोदी की तानाशाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

(संवाद 365/सेराज अहमद)

यह खबर भी पढ़ें-योगीराज में जानलेवा बने प्राइवेट स्कूल

39533

You may also like